PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में एक जीजा ने अपने साले की नाक काट दी। युवक की बचपन में ही शादी कर दी गई थी। 4 महीने पहले ही युवक की पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। युवक को शक था कि उसकी पत्नी की शादी करवाने में उसके साले का हाथ है। इसी शक में जीजा ने अपने साले की नाक काट दी।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक कार के अंदर अपनी कटी हुई नाक दिखा रहा है। वीडियो में युवक कहता है- मैं सहीराम मंडावर फिंच से हूं, मेरा ससुराल फिंच में है। मैंने ये नाक काट दी है। यह मामला लूणी थाना इलाके का है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी
बचपन में हो गई थी शादी, गौना नहीं हुआ था
लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है। मामला लूणी थाने के फिंच गांव का है। सहीराम की शादी बचपन में ही हो गई थी, लेकिन गौना नहीं हुआ था। करीब 4 महीने पहले महिला ने आर्य समाज में किसी युवक से शादी कर ली।
धारदार हथियार से साले की नाक काटी
सहीराम को इस बात का शक था कि दूसरी शादी कराने में उसके साले अशोक का हाथ है। इसलिए वह उससे नाराज चल रहा था। रविवार शाम को उसने मौका पाकर अशोक पर ताबड़तोड़ हमला कर धारदार हथियार से अशोक की नाक काट दी। अशोक का जोधपुर एम्स में इलाज जारी है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी सहीराम ने अपना परिचय देते हुए एक वीडियो भी बनाया, जिसमें घटना के बारे में बता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
