PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-जिला सिरोही के थाना मण्डार पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही। ट्रक से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 729 कार्टून जब्त कर दो तस्करों को धर-धबोचा जब्तशुदा शराब व ट्रक की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रूपये। सिरोही पुलिस द्वारा पिछले 06 महिनों में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कुल 26 बड़ी कार्यवाहियां कर कुल 5680 कार्टून अवैध शराब सहित कुल 14 ट्रक व 12 छोटे वाहन किए जब्त । डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में मनोजकुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकटतम सुपरविजन में प्रवीण कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार के नेतृत्व में दिनांक 24 एवं 25.01.2026 की मध्य रात्री को शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए टोल प्लाजा मण्डार के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 729 कार्टून जब्त किये जाकर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना विवरणः- दिनांक 24 एवं 25.01.2026 की मध्य रात्रि को पुलिस थाना मण्डार से थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम फगलूराम उनि. पुलिस मय जाब्ता द्वारा टॉल प्लाजा मण्डार के पास नाकाबंदी के दौरान सिरोही-रेवदर की तरफ से आये ट्रक नंबर जीजे 31 टी 4514 की गहनता से चैकिंग की गई तो उक्त वाहन ट्रक में फटे पुराने कपडों की गांठो के नीचे तस्करी के आशय से छिपाकर पंजाब निर्मित अवैध शराब के कार्टुन होना पाये जाने पर वाहन ट्रक में भरे फटे पुराने कपड़ो की गांठो को हटाकर उक्त कपड़ों की गांठों के नीचे छिपाकर भरे हुये अवैध पंजाब निर्मित शराब के 729 कार्टून पाये गये। जिस पर वाहन के चालक रईस व खलासी जुनुस खान के कब्जे से ट्रक में भरी अवैध शराब को जब्त कर अभियुक्त रईस व जुनुस खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- रईस पुत्र साले मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी खारीया पुलिस थाना चोहटन जिला बाडमेर
- जुनुस खान पुत्र जुमाखान जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी पराडिया पुलिस थाना चोहटन जिला बाडमेर
पुलिस टीमः-
- प्रवीणकुमार आचार्य निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार
- फगलूराम उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना मण्डार (विशेष भूमिका)
- कुलदीपसिह कानि 884 पुलिस थाना मण्डार
- सोहनलाल कानि 789 पुलिस थाना मण्डार
- आसुराम कानि 348 पुलिस थाना मण्डार
- 6. हनुमान पुनियां कानि 315 पुलिस थाना मण्डार
- सुरेशकुमार आरएसी कानि 180 पुलिस थाना मण्डार

