PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मकान का ताला तोड़कर महिलाएं तीन दिन तक चोरी करती रही। घर से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गई। मकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में छह-सात महिलाएं साफ नजर आईं।
कोतवाली थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया- सुमेरपुर रोड, मनोरथ बिल्डिंग निवासी रजनीश कर्नावट ने रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर सर्किल के पास खोदाई जाव में उनका मकान है।
रजनीश के अनुसार, 20 जनवरी से अगले तीन दिन तक कुछ महिलाएं मकान में घुसकर चोरी कर गईं। चोरी किए गए सामान में एसी कम्प्रेशर, टी गार्ड, बिजली के एक्जॉस्ट पंखे, लाइटों से भरे बैग, प्लास्टिक पाइप, एल्युमिनियम सेक्शन और लोहे का स्क्रैप शामिल है।

