• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू, सफलतापूर्वक करवाया पहला सिजेरियन प्रसव, कलेक्टर ने आमजन के लिए बड़ी राहत बताई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*लंबे इंतजार के बाद घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू, सफलतापूर्वक करवाया पहला सिजेरियन प्रसव, कलेक्टर ने आमजन को बड़ी राहत बताई*

घाणेराव(पाली)/ देसूरी क्षेत्र के घाणेराव गांव में संचालित हो रहे हैं सरकारी अस्पताल में अब मरीजों की सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इधर, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार चिकित्सा विभाग की प्राथमिकता है। घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से स्थानीय स्तर पर सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध होंगी और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि पाली जिले के देसूरी ब्लॉक के घाणेराव कस्बे में श्रीमती आशा महेश हिंगड़ ट्रस्ट द्वारा निर्मित मोहिनी देवी जुगराज हिंगड़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाणेराव में कनिष्ठ विशेषज्ञ के पद रिक्त होने के आसपास ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु सुविधा के लिए जिला स्तर एवं निजी संस्थानों पर जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि चार वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इस संस्थान पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने सें ऑपरेशन थियेटर का संचालन प्रारंभ हो गया है। ऑपरेशन थियेटर शुरू होते ही पहला एलएससीएस (सीजेरियन) सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस सफल ऑपरेशन में मां और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को अब प्रसव के लिए दूरस्थ अस्पतालों में रेफर होने की आवश्यकता नहीं होगी और स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे घाणेराव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी।

इस सफलता पर ऑपरेशन टीम मे डॉ दिनेश कुमार सीरवी (स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ), डॉ विकास शर्मा (Anesthesia), नर्सिंग स्टाफ गोविन्द मीणा एवं सैफ अली मौजूद रहे। इस सुविधा पर लाभान्वित परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कार्मिकों की सराहना की गई। साथ ही आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2018 मे समस्त सुविधाओं युक्त भवन का निर्माण करवाकर कर राज्य सरकार को भेंट किया गया हैं एवं वर्तमान मे भी ट्रस्ट के इस संस्थान का अनवरत सहयोग प्राप्त हो रहा हैं जिनका  विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण सुविधा शुरू हो सकी इस ट्रस्ट द्वारा इस संस्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं सहित उपकरण उपलब्ध करवा रखे हैं एवं ट्रस्ट द्वारा मरीजों को डायलसीस की भी सुविधा पूर्ण तया नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग ने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऑपरेशन थियेटर के नियमित संचालन से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।

इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल, ऑपरेशन टीम एवं ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। साथ ही देसूरी बीसीएमओ डॉ. अविनाश चारण, सीएचसी प्रभारी डॉ. उम्मेदसिंह कसाना एवं समस्त स्टाफ और ट्रस्ट को शुभकामनाएं दी है।

Previous Post

रानी-विवेकानंद सभागार में वार्ड सभा का आयोजन, समस्याओं पर हुई चर्चा

Next Post

110 की रफ्तार से दौड़ने लगीं समदड़ी-मोदरान के बीच ट्रेनें

Next Post
110 की रफ्तार से दौड़ने लगीं समदड़ी-मोदरान के बीच ट्रेनें

110 की रफ्तार से दौड़ने लगीं समदड़ी-मोदरान के बीच ट्रेनें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page