PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष सप्तमी, रविवार रात्रि 11:11 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान तारीख 5, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 25 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : रेवती नक्षत्र दोपहर 01:36 तक,इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा। सिद्ध योग प्रातः 11:46 तक, इसके बाद साध्य योग रहेगा। गर करण प्रातः 11:55 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-मीन,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 11:11 से, राहु शतभिषा 3 केतु पूर्वाफाल्गुनी 1 में प्रातः 10:16, सूर्य रथ सप्तमी, आरोग्य व अचला सप्तमी, भानु सप्तमी, मन्वादि, गंगा में अरुणोदय स्नान, देवनारायण व नवल मात्रंग जयंती, पंचक दोपहर 01:36 तक, मेला तामड़िया भेरुजी चाकसू, पशु मेला 4 दिन का प्रारंभ, रामदेव जी नागौर, मर्यादा महोत्सव जैन, चन्द्रभागा सप्तमी उडीसा, गंडमूल सम्पूर्ण दिनरात। ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:39 से 09:59 तक चर का, प्रातः 09:59 से दोपहर 12:39 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:59 से 03:19 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्णकलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज सिद्ध योग में कुमकुम का दान करना शुभ फलदायी होता है।

