PALI SIROHI ONLINE
अखेराज सिंह बोया
पाली जिले के बाली उपखंड के बोया की गाड़ी का गुजरात के इकबालगढ़ में भीषण हादसा सूत्रों के अनुसार बाली के बोया की इनोवा कर पालनपुर से सुमेरपुर की ओर जा रही थी इनोवा कार और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पाली जिले के बोया की इनोवा कार के उड़े परकच्चे इनोवा कार में सवार सभी 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की मिल रही है जानकारी
सूचना के अनुसार पालनपुर पुलिस व राहत टीम मौके पहुंची मौके पर फिलहाल मृतकों की शिनाख्ती वह दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है पुलिस
गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए।
हादसा अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ के पास पालनपुर-आबू हाईवे पर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने इनोवा कार को टक्कर मार दी।
हादसे के चलते हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे मौके पर पहुंचे।
लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला सूचना पर पीआई बी.डी. गोहिल सहित अमीरगढ़ पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी 7 शवों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में रखवाया। हादसे में गंभीर घायल 3 लोगों को इलाज के लिए पालनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वाले 6 लोगों की पहचान हुई
एसपी प्रशांत सुम्बे ने बताया- मरने वाले 7 लोगों में से 6 लोगों की पहचान हुई है। मृतकों में इनोवा ड्राइवर प्रकाश कलावंत (36) पुत्र वागाराम निवासी फालना (पाली), मोहम्मद हुसैन, जिन्नत पत्नी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शरीफ निवासी छावनी गांव, शिवगंज (सिरोही) और दीपक सिंह निवासी आबूरोड (सिरोही) शामिल है। 1 मृतक पिंडवाड़ा (सिरोही) का है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।
एसपी ने कहा- अमीरगढ़ पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है


