• April 17, 2026

रानी-विवेकानंद सभागार में वार्ड सभा का आयोजन, समस्याओं पर हुई चर्चा

PALI SIROHI ONLINE

विवेकानंद सभागार में वार्ड सभा का आयोजन, समस्याओं पर हुई चर्चा
नगराज वैष्णव
रानी नगर पालिका द्वारा विवेकानंद सभागार में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। सभा में अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी ने उपस्थित नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से सुझाव भी लिए गए, जिन पर आगे कार्य करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान जेईएन के.एम. शर्मा, गोपालसिंह परिहार, बाबूलाल कुमावत, जितेंद्र कुमार धारू, किशनलाल भाट एवं एएसआई तेजकरण सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page