PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बाइक से घर जा रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में बाइक से नीचे उछलकर गिरे युवक का पैर टूट गया।
इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
बोलेरो की टक्कर से बाइक से गिरा
औद्योगिक थाने के ASI सम्पराज ने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम को निम्बली निम्बाड़ा रोड पर हुई। 36 साल का धन्नाराम पुत्र गोपाराम मजदूरी कर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में तेज स्पीड से आ रहे अज्ञात बोलेरो ड्राइवर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में उसका पैर टूटा गया और बॉडी में कई जगह चोटें आई। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घायल के बयान लेकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की।

