PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
युवा एकता के स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ 24 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) सुभाष चंद्र बोस जयंती व युवा एकता मंच की स्थापना दिवस के उपलक्ष पर संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में सुमेरपुर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए 23 जनवरी को युवा एकता मंच सामाजिक संगठन का स्थापना दिवस के उपलक्ष पर नगर के सुभाष चंद्र बोस सर्कल पर उनकी प्रतिमा को पुष्पवर्षा कर धूमधाम से मनाया साथ ही पी एम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया ज्गया मंच को नगर में सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर 2 वर्ष पूर्ण होंगे ।
संस्थापक अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा की आज से 2 वर्ष पूर्व नगर के 10 युवाओं ने मिलकर एक गैर राजनैतिक सगठन बना नगर में सामाजिक ,सास्कृतिक, पर्यावरण ,शिक्षा , महिला सहशक्तिकरण , स्वछता ओर सेवा कार्य जैसे कार्य करने को लेकर युवा का एक संगठन बनाया था जो आज 10 से युवाओं से शुरू होकर आज 200 सक्रिय कार्यकर्ताओ के साथ सामाजिक सगठन के रूप कार्य कर रहा है मंच का शुरू से उद्देष्य नगर के विकास एव पर्यावरण एव युवाओ को प्राथमिकता देना रहा है युवाओ में राष्ट्र प्रथम की भावना जगाने , पर्यावरण के प्रति जागरूक करने साथ ही हर व्यक्ति को आने कतर्व्य याद दिलाने का कार्य किया गया है पर्यावरण को लेकर मंच ने राजगुरु सर्कल से कृषि मंडी तक बड़े वृक्ष लगाए , गांधी मूर्ति से जालोर चौराह तक वृक्ष लगा कर उनकी देखभाल की जा रही है इसी के साथ भारतीय संस्कृति को बनाए रखते हुए मातृ शक्ति की एकता को लेकर हर वर्ष टाउन हॉल में नि शुल्क भव्य सारंग गरबा महोत्सव किया गया जिसमें 5000 से अधिक लोग भाग लेते है इसी के साथ मंच द्वारा समय समय पर स्वछता अभियान , गरीब बस्तियो में सेवा कार्य एव शिक्षा को लेकर कार्य भी किये जाते है साथ ही नगर पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अन्य विभाग के साथ मिल कर नगर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करते हे मंच निरतंर सेवा भाव से कार्य कर रहा है इससे युवा जुड़े मंच का कार्य विस्तार बढ़ा है जिसके तहत मंच ने शिवंगज नगर में भी अपनी इकाई बनाई है आगामी दिनों में मंच कार्य विस्तार के साथ इकाइयों को बढ़ाएगा ।
प्रमोद कुमार गिरी ने कहा कि मंच की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बॉस नेता जी को आदर्श मान उनकी जयंती 23 जनवरी 2024 को की थी तब से मंच लगातार ग़ैर राजनैतिक रूप सक्रिय कार्य कर रहा है इस वर्ष स्थापना दिवस को लेकर मंच अलग अलग कार्यक्रम करेगा ।
मंच के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस पर मंच ने अलग अलग कार्यक्रम किए जिसके तहत 23 जनवरी को सुबह 8 बजे जवाई बांध रोड हॉस्पिटल चौराह स्थित सुभाष चन्द्र बॉस अस्थाई सर्कल पर नेताजी को पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई उसके बाद मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बॉस एव राजस्थान सामान्य ज्ञान को लेकर प्रश्नोंउतरी परीक्षा करवाई गई एव चित्र कला प्रतियोगिता करवाई गई । जिसमे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को परुस्कार दिया जाएगा साथ ही हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा । इस प्रकार नेताजी को लेकर एक जागरूक अभियान चलाया जाएगा । जिसमे कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए है साथ ही मंच नेताजी का स्थायी सर्कल बनाने की मांग राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से की जिससे तुरंत प्रभाव में आकर सुभाष चंद्र बोस का सर्कल बनाने की घोषणा की तथा नगर पालिका को जल्द से जल्द सर्कल बनने के आदेश दिए ।इस अवसर ओर उपाध्यक्ष हिमांशु परिहार , शिवंगज अध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, हर्ष प्रजापत, यशपाल, मोनिश शर्मा, अरुण देवड़ा, राहुल, रविन्द्र लक्ष्मण , अजय , संजय श्रवण कुमावत, हसमुख, विनोद प्रजापत, रुपेश सुथार,सिद्धार्थ, युवराज रावल,मुकेश, अनीश माली, महेश, रेणुका परिहार, प्रियंका कुमारी, रिया परिहार , हेमलता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे




