PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विद्यालय में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान, विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
तखतगढ 24 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव,भामाशाह सम्मान समारोह, विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वी राज रत्नू के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता के तौर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह राणावत, मुख्य अतिथि के रूप में ललित रांकावत अध्यक्ष नगरपालिका तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज नामा उपाध्यक्ष नगरपालिका एवं गजेन्द्र सिंह तंवर प्रिंसिपल तखतगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त समारोह में प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित मीठ लाल, डॉ. अशोक चौधरी, विनोद सुथार, मनरूप सुथार, जितेन्द्र चांदोरा, अमृत सुथार, राम सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच संचालन करते हुए मूल सिंह ने सभी अतिथियों का सादर स्वागत किया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से साफा, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कुल 15 सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनका सफल संचालन विद्यालय की भूगोल व्याख्याता सुश्री प्रियंका चौहान द्वारा किया गया।
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर कक्षा 10 की छात्रा रागिनी एवं कक्षा 12 की छात्रा मनीषा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम,अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य तरुण ओझा, राजेश कुमार, चंद्र प्रकाश सोनी, संदीप जोशी, श्रीमती शोभा मीणा,श्रीमती शैलबाला शर्मा, डूंगरराम प्लाईवाल,जितेन्द्र,सुरेश, चंद्रकांत,श्रीमती किरण,श्रीमती कविता मैम एवं श्रीमती प्रियंका जिंगर उपस्थित रहे
आज होगा वार्षिकोत्सव संस्कार आयोजन
आदर्श शिक्षा संस्थान बाली द्वारा संचालित रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर तखतगढ़ होली चौक गोगरा रोड स्थित विद्यालय में 77 वे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विद्या मंदिर के भैया बहनों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत रंगा रंग, आधारभूत विषय से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा






