PALI SIROHI ONLINE
खिंवाड़ा ग्राम में आज स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।
नगराज वेष्णव
खिंवाड़ा में 30 बेड के सीएससी अस्पताल (भाव हॉस्पिटल) का शिलान्यास मारवाड़ विधानसभा के विधायक केसाराम चौधरी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक केसाराम चौधरी जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को 28 प्रकार की निशुल्क सुविधाओं के अंतर्गत आमजन तक पहुँचाया जा रहा है। प्रस्तावित अस्पताल में पाँच अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।
यह अस्पताल खिंवाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी सौगात सिद्ध होगा और आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।
