PALI SIROHI SIROHI ONLINE
सिरोही पुलिस द्वारा पुलिस थाना आबूरोड रिक्को व मंडार के शराब तस्करी के प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।> गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस थाना दूदू में वांछित होने से जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा 5000, 5000/- रूपये का था ईनाम घोषित।
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW, सिरोही व किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही के सुपरविजन में कमलसिंह उनिपु प्रभारी डीएसटी सिरोही के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 207/2024 धारा 14/57.19/54 54ए 54डी राजस्थान आबकारी अधिनियम पुलिस थाना आबूरोड रिक्कों व प्रकरण संख्या 170/2025 धारा 14/54, 19/54 57 राजस्थान आबकारी अधिनियम थाना पुलिस थाना मंडार के शराब तस्करी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त मांगीलाल विश्नोई व भंवराराम जाट को साइबर सैल के तकनिकी सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रकरण संख्या 47/2025 धारा 19/54ए, 54डी राजस्थान आबकारी अधिनियम पुलिस थाना दूदू जिला जयपुर ग्रामीण में अभियुक्त मांगीलाल विश्नोई व भंवराराम जाट प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा दोनो अभियुक्तों पर 5000, 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। जिस पर संबंधित पुलिस थाना को सुचित कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. मांगीलाल पुत्र रामलाल जाति विश्नोई निवासी कूका पुलिस थाना बागोडा जिला जालोर
02. भंवरलाल उर्फ पिन्टु पुत्र जेठाराम जाति जाट निवासी खडीन, पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर
पुलिस टीमः-
1. कमल सिंह उनिपु. प्रभारी डी.एस.टी. जिला सिरोही।
2. ईश्वर सिंह हैड कानि 525 डी.एस.टी. जिला सिरोही।
3. रमेश कुमार कानि 773 साइबर सैल सिरोही (विशेष भूमिका)
4. बुटाराम कानि. 149 डी.एस.टी. जिला सिरोही।
5. लक्ष्मी लाल कानि. 872 डी.एस.टी. जिला सिरोही।
6 राकेश कुमार ड्रा. कानि. 597 डी.एस.टी. जिला सिरोही।
