PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज के केसरपुरा के फतेह नगर गली नंबर 1 में 5 जनवरी को नीमा सुथार पत्नी माना राम सुथार निवासी फतेह नगर गली केसरपुरा के मकान में चोरी की वारदात के 20 दिन बाद भी चोरों का नहीं लगा सुराग पीड़ित परिवार का रो-रो कर हो रहा है बुरा हाल नीमा सुथार ने बताया कि उसने मेहनत मजबूरी कर कर तीन तोला सोने की पंछी एक तोला कान का झुमका तीन सोने की नाक की फिनी एक जोड़ी सोने की कान की बाली वह नकदी अपने घर में रखकर गए थे की अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी 23700 चुरा कर ले गए जिसका मामला शिवगंज पुलिस ने दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है परंतु अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं



