PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित,चामुंडेरी, मालनू, लालपुरा, लुंदाडा कोठार,भन्दर के ग्रामीण हुए लाभान्वित
बाली। बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में भू अभिलेख निरीक्षक चामुंडेरी राणा सर्कल के ग्राम पंचायत चामुंडेरी, मालनू, लालपुरा, लुंदाडा कोठार, भन्दर का ग्राम उत्थान शिविर चामुंडेरी पंचायत भवन में शिविर प्रभारी भोपाल सिंह जोधा ,राजेंद्र सिंह चंपावत के सानिध्य ओर नायब तहसीलदार अचलाराम व सरपँच जसवंत राज मेवाडा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी ने बताया कि शिविर में 10 विभाग कृषि, उद्योग, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, पंचायती राज,राजस्व उद्यान बिजली जल संसाधन विभाग द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों योजनाओं से लाभान्वित किया गया, ग्रामीण विकास की विकसित भारत जी रामजी योजना एवं स्वामित्व कार्ड की जानकारी देकर कार्ड दिए गए तथा प्रधान मंत्री आवास योजना की समीक्षा कर आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए
शिविर में राजेंद्र सिंह सहायक कृषि अधिकारी, अचला राम नायब तहसीलदार,सुरेश कुमार जानी अतिरिक्त विकास अधिकारी, आर आई श्रवण कुमार,मनोज कुमार मीणा कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग,कालूराम मीणा व्यवस्थापक , वेद प्रकाश पशु चिकित्सक,मनोहर लाल प्रशासनिक अधिकारी उद्योग विभाग,कानसिंह सहायक उद्यान अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल चामुंडेरी दिलीपसिंह लुंदाडा, कृष्णपाल सिंह लालपुरा, मादाराम देवासी मालनु ग्राम विकास अधिकारी, बाबूलाल मीणा कृषि पर्यवेक्षक, रोहिताश सिंह पटवारी, सह्ययक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल, जिला कांग्रेस सचिव सुरेश कुमावत नाना,वार्ड पंच विजय सिंह परिहार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए

चामुंडेरी में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित,चामुंडेरी, मालनू, लालपुरा, लुंदाडा कोठार,भन्दर के ग्रामीण हुए लाभान्वित

