PALI SIROHI ONLINE
बैंगलोर के कब्बनपेठ में श्री चेहर माताजी का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया
बैंगलोर (दलपतसिंह भायल ) कब्बनपेठ स्थित श्री चेहर माताजी मंदिर में माताजी का पावन जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया तथा विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
जन्मोत्सव के दौरान माताजी की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन में समाज के गणमान्य लोग एवं सेवाभावी कार्यकर्ता शंकर भाई S, विष्णू फागोतरा,नारायण भाई, पाँचाराम मसराराम पुरोहित, पूरणसिंह चौहान, दलपतसिंह भायल,भोपालसिंह सोढा, जीवनसिंह, नरेन्द्रसिंह,वरजानाराम,सुरेश, किशोर,बिजलराम,प्रकाश, अशोक,भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
