PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष षष्ठी, शनिवार रात्रि 12:40 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान, तारीख 4, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 24 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02:16 तक, इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। शिव योग दोपहर 02:02 तक, इसके बाद सिद्ध योग रहेगा। कौलव करण दोपहर 01:13 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-मीन,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा: यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सूर्य श्रवण में प्रातः 10:50,विश्वेश्वरानंद जयंती, पंचक, राष्ट्रीय बालिका दिवस, शीतला षष्ठी बंगाल, गण्डमूल प्रारम्भ दोपहर 02:16 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:40 से 09:59 तक शुभ का, दोपहर 12:39 से 01:59 तक चर का, दोपहर 01:59 से सायं 04:38 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज शिव योग में कपूर का दान करना शुभफलदायी होता है। शनिवार को तिल दान करने, गाय को गुड़ खिलाने, हनुमान मंदिर में तिल के तेल का या चमेली के तेल का दीपक जलाने से शनि जनित सभी कष्ट दूर होते हैं।

