PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
बैठक में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कई प्रस्ताव पारित दो दिवसीय कार्यक्रम की सोपी जिम्मेदारियां
तखतगढ 23 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) आगामी 30 और 31 जनवरी को तखतगढ़ कस्बे के जवाहर चौक स्थित श्री चारभुजा ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धुमधाम से मनाने एव दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर गुरुवार रात्रि को गणपति भवन में श्री ठाकुरजी मंदिर जिर्णोद्वार समिति एवं मंदिर संचालन समिति की आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष नरसाराम रामीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक मे श्री ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर 30 जनवरी दोपहर को हवन यज्ञ एवं रात्रि विशाल भजन संध्या और 31 जनवरी की सुबह 8:00 बजे मंदिर शिखर पर अमर ध्वजा सहित विभिन्न व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श कर सर्व सहमति से निर्णय लिए गए। तथा विभिन्न व्यवस्थाओ को लेकर अलग अलग जिममेदारीया सौपी गई। बैठक मे समिति अध्यक्ष नरसाराम रामीणा ने मंदिर के जिणोद्वार से लेकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तक का संपूर्ण आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। जिसे आगामी कुंदेश्वर महादेव मंदिर में समस्त ग्राम वासियों के समक्ष पेश करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मंदिर के शिखर पर कुल पाँच इंडा मे दो इंडा पर सोने की परत घुल जाने से साने की परत चढ़ाने वाले विरेन्द्र सुथार को समिति के सामने उपाधित रख कर इस विषय पर पक्ष रखने के लिए बुलाए जाने का निर्णय । लिया गया। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर हवन कुंड बनाने एवं वर्तमान हवन का स्वरूप पूर्ण रूप से हटकर नए सिरे से हवन कुंड बनाकर दो पंडितों द्वारा हवन करने का निर्णय लिया गया। हवन हवन में चार यजमानो दंपति जोड़े को लाभ दिया जाएगा। हवन के मुख्य यजमान का नखरा रुपए 31000 और अन्य यजमान के नखरा 21000 तय किया गया साथ ही विशाल भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इनको सौपी जिम्मेदारी
बैठक में 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर 30 जनवरी की रात्रि भजन संध्या सहित विभिन्न व्यवस्था में लाइट एवं टेंट की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी जवानमल माली एवं रामसिह कांबावत इसी प्रकार हवन कुण्ड तैयार करकोने की मोहन मालवीय एव विनोद सोलंकी। भजन संध्या में चाय पानी की व्यवस्था रामसिंह एव पारससिह। भजन संध्या में प्रसाद ठोर नग 600 तथा सुबह हवन के समय प्रसाद लडडु नंग 500 तैयार करवाने की वागाराम कुमावत व सनरूपमल सुधार।हवन के समय लड्डू नंग 500 के लाभार्थी अमृतलाल सुधार की तरफ से होगे।ध्वजा बनवाने की पुखराज रामीणा व गणपत सोमपुरा। कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई करवाने की मनोज नामा । नगर मे भौपू प्रचार प्रसार एव ढोल थाली की व्यवस्था की पारस सिंह।
मंदिर परिसर में पुष्प माला लगाने की जानमाल माली की जिस के लाभार्थी पारसमल सुधार होगे। तथा हवन सामग्री तैयार करने की मोडाराम कुमावत एव जवानमल माली को जिममेदारीया सौपी गई है।
