PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -आबूरोड में इको कार और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सवेरे करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 27 पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, स्वरूपगंज निवासी जैसाराम पुत्र कपूरा राम मावल की ओर से स्वरूपगंज की ओर इको कार से जा रहा था। नेशनल हाईवे पर कार अचानक ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।ड्राइवर केबिन में फंसा
टक्कर के बाद ड्राइवर जैसाराम कार के केबिन में बुरी तरह से फंस गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों को हादसे की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की सहायता से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला और आबूरोड के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने ड्राइवर जैसाराम को मृत घोषित कर दिया।
नेशनल हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मियों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त इको कार को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।

