PALI SIROHI ONLINE
पाली-वन्दे मातरम्@150 एवं 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राष्ट्रीय गीत गायन व शपथ दिलाई
पाली, 23 जनवरी। अतिरिक्त कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह ने आज शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्@150 के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गीत गायन तथा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इसके पश्चात परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

