• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोनम वांगचुक 170 दिन बाद जेल से होंगे रिहा, केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से हिरासत रद्द करते हुए NSA केस हटाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 14, 2026
in Local
0
सोनम वांगचुक 170 दिन बाद जेल से होंगे रिहा, केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से हिरासत रद्द करते हुए NSA केस हटाया

PALI SIROHI ONLINE

केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हिरासत को तत्कालीन प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सोनम पर लगे नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) केस को भी सरकार ने हटा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद सोनम लगभग 170 दिन बाद जेल से रिहा होंगे। पिछले साल लेह में हुई तनावपूर्ण घटनाओं के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 26 सितंबर को सोनम को NSA के तहत हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से ही सोनम जोधपुर की जेल में बंद है।

लद्दाख में शांती बढ़ाने के लिए लिया फैसला


सरकार ने सोनम की गिरफ्तारी को उस समय की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के तहत उठाया गया आवश्यक कदम बताया था। जिसके बाद अब लगभग साढ़े पांच महीनों बाद केंद्र सरकार ने सोनम की NSA हिरासत को रद्द करने का निर्णय लिया है। सरकार ने बताया कि सोनम राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित हिरासत अवधि का लगभग आधा समय पहले ही पूरा कर चुके हैं। सरकार ने सोनम की हिरासत रद्द करने को लेकर बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार लद्दाख में शांती, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी पक्षों के साथ सार्थक बातचीत संभव हो सके।

लद्दाख हिंसा के दौरान 4 लोगों की मौत


गृह मंत्रालय के अनुसार इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सोनम की हिरासत को रद्द करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला सुनाते हुए सरकार ने यह भी दोहराया कि लद्दाख की सुरक्षा और क्षेत्र की स्थिरता के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे। बतां दें कि सोनम को लद्दाख में हुई हिंसा के बाद हिरासत में लिया गया था। इस हिंसा के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

जलवायु मुद्दों को लेकर आवाज उठाए आए है सोनम


सोनम लद्दाख के पर्यावरण संरक्षण और जलवायु मुद्दों की एक सक्रिय चेहरा माने जाते है। वह शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से आवाज उठाते रहे है। लद्दाख में बेहतर शिक्षा और स्थानीय पर्यावरण के संरक्षण के लिए सोनम ने कई अभियान चलाए है। पिछले कुछ समय से वह राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी आंदोलन करते नजर आ रहे है। इसमें लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग सबसे अहम मुद्दा है। इसे लेकर उनके नेतृत्व में कई बार आंदोलन हुए है। बता दें कि, थ्री इडियट्स फिल्म में आमिर खान का किरदार सोनम से ही प्रेरित था।

Previous Post

नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संयोजक देवासी एवं मंडल प्रभारी चौहान को बनाने पर विधायक राणावतं का जताया आभार

Next Post

बाली-NSS इकाई का 7 दिवसीय शिविर का शुभारम्भ, 50 शिविराथी ले रहे भाग

Next Post

बाली-NSS इकाई का 7 दिवसीय शिविर का शुभारम्भ, 50 शिविराथी ले रहे भाग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page