PALI SIROHI ONLINE
सरुपगंज-थाना क्षेत्र के पेशुआ के जंगल में युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिली कि पेशुआ के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगा युवक ने आत्महत्या कर ली।
सूचना पर एएसआई वीरेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान रमेश (22) पुत्र सोमाराम भील निवासी मांडवा उदयपुर के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। रमेश शादी शुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती हैं। वह खेतों में मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

