PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। नए माहौल में परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से मुलाकात सुखद रहेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकती है।
वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी: पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। युवाओं में कॅरियर बदलने को लेकर तनाव बना रहेगा। महत्वपूर्ण मसलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। परिणय संबंधों में नई शुरुआत संभव है। संतान के शानदार प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। विवादित मसले कार्यक्षेत्र में रुकावट का कारण बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
कर्क;शुभ अंक अंक 5, शुभ रंग नीला निर्धारित योजनाओं को पूरा करने में परेशानी आएगी। पारिवारिक जरूरतों को समय पर पूरा करना मुश्किल होगा। दूसरों की मदद करने में धन खर्च संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : नए सौदे हाथ आने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की दिला सकता है। निजी कारणों से यात्रा संभव है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही के चलते सेहत बिगड़ सकती है।
कन्या शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: नए सौदे मिलने से आर्थिक लाभ संभव है। सकारात्मक सोच कॅरियर को नई ऊंचाई दिला सकती है। युवाओं को उच्च अध्ययन में परेशानी महसूस होगी। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।
वृश्चिक शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर तालमेल का अभाव परेशानी में डाल सकता है। काम समय पर करने की आदत डालें, सफलता मिलेगी। व्यापारिक गतिरोध दूर होगा।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला : भाग्योदय की संभावना है। सिफारिश से अटके काम पूरे होंगे। आपसी संवाद से पारिवारिक पक्ष मजबूत होगा। नए लोगों का साथ आप में बड़ा बदलाव ला सकता है। कारोबार में सफलता संभव है।
तुला शुभ अंक 5, शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी छोटी-छोटी योजना में निवेश का लाभ मिलेगा। अटका धन मिलने से काम में आसानी होगी। लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यस्थल पर विनम्रता रखें। काम आसानी से पूरे होंगे।
मकर शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल निजी काम को लेकर दौड़धूप करनी पड़ेगी। भावी योजनाओं पर खर्च की संभावना बनेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलने से तरक्की संभव है। साझेदारी में बड़ा काम बन सकता है।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। बुजुगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी के क्रय -विक्रय से लाभ संभव है। सामूहिक कार्यक्रमों में आपसी तालमेल से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। कॅरियर में बदलाव के लिए प्रतीक्षा करें।

