PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
वेस्ट से बेस्ट पर दिया संदेश : णमोकर फाउंडेशन ने पौधारोपण कर किया शुभारंभ :
गायत्री स्कूल बिजोवा से शुरू हुआ प्लास्टिक मुक्त अभियान :
रानी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बिजोवा में गायत्री स्कूल में प्लास्टिक मुक्त बिजोवा अभियान की शुरुआत की गई .
अभियान का शुभारंभ णमोकर फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कर किया गया . इस अवसर पर फाउंडेशन के अशोक मेहता का विद्यालय निदेशक महावीर सोलंकी ने माला ,तिरंगा दुपट्टा पहनाकर ,मोमेंटो देकर स्वागत किया ।
वेस्ट से बेस्ट अभियान से जुड़े कानाराम मेवाड़ा ( बीसलपुर) ने विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले प्लास्टिक का कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित प्लास्टिक संग्रहण केंद्र तक पहुंचाना चाहिए ।
वहीं रानी बीडीओ नारायण सिंह राजपुरोहित ने कहा कि यदि रानी क्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में राजस्थान में अग्रणी बनाना हैं तो घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करना होगा और खुले में कचरा डालने की प्रवृति को समाप्त करना होगा ।
सीबीईओ रानी सुमेर सिंह सोनीगरा ने शिक्षा के माध्यम से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की कचरा खुले में बिल्कुल नहीं फेंके ,उसको एकत्रित करें और संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए .
कार्यक्रम में बिजोवा प्रिंसिपल नारायण भाटी ,व्याख्याता शेषाराम तंवर ,देवेंद्र ,डॉ विजय पाल राणावत आयुर्वेदिक ,
हितेश सोनी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक समन्वयक रानी /देसूरी,
विधिक सेवा प्राधिकरण पाली तालूका सेवा समिति देसूरी पीएलवी गौतम चंद राठौड़ निदेशक गायत्री कॉलेज & फार्मेसी वरकाणा तथा सभी स्टाफ गण उपस्थित थें बच्चों को किया गया प्रोत्साहित :
विद्यालय संस्था प्रधान दिनेश कुमार और संस्था कार्यकारी अधिकारी मदन लाल ने प्लास्टिक थैलियां लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया .
इस दौरान णमोकर फाउंडेशन के अशोक मेहता ने कहा कि प्लास्टिक थैलियां मानव जीवन और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं, इसलिए इनके उपयोग को पूरी तरह बंद करना आवश्यक हैं l
विद्यालय को भेंट की सामग्री
णमोकर फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को प्लास्टिक से बना एक कचरा पात्र, तीन गमले , एक ट्री गार्ड , 2 बेंच भेंट किया गया । साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया ।

