PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति की ओर से 12वां सर्व समाज सामूहिक विवाह 23 जनवरी को होगा। इसमें 17 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। आयोजन सेक्टर-5 में गायत्री चौराहा स्थित महावीर वाटिका में होगा।
संत डॉ. एचआर पालीवाल ने बताया कि खास बात ये है कि प्रत्येक जोड़े को एसडीओ कन्वर्टेड पट्टे शुदा 200 स्क्वायर फीट प्लॉट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
ये प्लॉट डबोक रोड स्थित दिए जाएंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक या टेम्पो तीनों से एक आइटम डिमांड अनुसार प्रत्येक जोड़े को देंगे। इसके अलावा सोने-चांदी की ज्वेलरी सहित फ्रीज, वॉशिंग मशीन अन्य घरेलू आइटम भी दिए जाएंगे।
गाजे-बाजे से निकलेगी शोभायात्रा
संभागीय अध्यक्ष विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बग्घी, घोड़े होंगे। दोपहर 12:05 बजे तोरण रस्म और इसके बाद वरमाला होगी। फिर स्नेहभोज होगा।
शाम 6 बजे होगी विदाई
1 बजे रिंग सेरेमनी और दोपहर 3 बजे गठजोड़ बंधन की रस्म शुरू होगी। शाम 4:10 बजे वर लग्न फेरा और इसके बाद वर द्वारा वधू की मांग में सिंदूर व मंगलसूत्र दस्तूर होगा। शाम 6 बजे विदाई का कार्यक्रम होगा। सफल आयोजन को लेकर भोजन, आवास, परिवहन, विवाह संस्कार आदि समिति का गठन किया है।

