PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् ः माघ, शुक्ल पक्ष चतुर्थी, गुरुवार रात्रि 02:29 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान, तारीख 2, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 22 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र दोपहर 02:27तक, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। वरियान योग सायं 05:38 तक, इसके बाद परिघ योग रहेगा। वणिज करण दोपहर 02:38 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-कुंभ,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा- यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 02:38 से रात्रि 02:29 तक, विनायक चतुर्थी, वरद व कुंद चतुर्थी, तिल चौथ, पंचक, श्री गणेश पूजा बंगाल।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:20 से 08:40 तक शुभ का, प्रातः 11:19 से 12:38 तक चर का, दोपहर 12:38 से 03:17 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:37 से 05:56 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करें। साथ ही व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज वरियान योग में खेत अथवा भूमि का दान करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है।

