PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें, रिश्ते मजबूत होंगे। विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की दिलवा सकता है। आय में बढ़ोतरी संभव है।
वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी: विपरीत माहौल में समझौता करना लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। आपके फैसलों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। नए सौदे मिलने की उम्मीद है।
मिथुन शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : विवादास्पद मामले सुलझेंगे। कारोबारी संपकों से नए सौदे हाथ आ सकते हैं। कार्यस्थल पर तालमेल बैठाकर चलें, सफलता मिलेगी। मित्रों से किया वादा पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी : मित्रों के सहयोग से बड़े विवाद का समाधान हो सकता है। कार्यस्थल पर शक्तिप्रदर्शन करना पड़ सकता है। कामकाज में आ रहे अवरोध दूर होने की उम्मीद है। अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
सिंह शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा: जो भी काम हाथ में लेंगे बेहतर तरीके से निपटाने की कोशिश करेंगे। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। साझेदारी में नया काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे।
कन्या शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : वैभव के सामान पर भारी खर्च कर सकते हैं। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। समस्या के निपटारे के लिए व्यावहारिक निर्णय लेना होगा। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
तुला शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य साथ देगा। उच्च अध्ययन में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास तरक्की में सहायक रहेगा।
वृश्चिक शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी: वाकचातुर्य से आप बड़े संकट से उभर सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिला सकता है। मित्रों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
धनु;शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी काम को गति देने में सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर मतभेद बढ़ने से काम में परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग सम्मान पा सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार से राहत महसूस करेंगे। परिवार व मित्रों का साथ मिलने से खुशी होगी। उलझे मामले सुलझ सकते हैं।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : बड़ी योजना की शुरुआत संभव है। व्यापारिक आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होने से सुकून मिलेगा।
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। बेरोजगार नौकरी की तलाश में रहेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। धार्मिक खर्च संभव है। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे।

