PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष तृतीया, बुधवार रात्रि02:48 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान, तारीख 1, सूर्य उत्तरायण,
शिशिर ऋतु, 21 जनवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 01:58तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। व्यतिपात योग सायं 06:58 तक, इसके बाद वरियान योग रहेगा। तैतिल करण दोपहर 02:45 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-कुंभ,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : गौरी तृतीया, व्यतिपात पुण्यं, पंचक, हेमू कालाणी शहीद दिवस सिंधी समाज, राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:20 से 09:59 तक लाभ वअमृत का, प्रातः 11:19 से दोपहर 12:38 तक शुभ का, दोपहर 03:17 से 04:36 तक चर का, सायं 04:36 से 05:55 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प,दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज व्यतिपात योग में बैल का दान करना शुभफलदायी होता है।

