PALI SIROHI ONLINE
अनादरा-धानेरा के भवानगढ़ गांव में दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोर चाकू दिखाकर मौके से फरार हो गया।
यह घटना 20 जनवरी 2026 को हुई जब घर के सभी सदस्य कुएं पर चारा लेने गए थे। रिपोर्टकर्ता अजेईराम की पत्नी नेनु देवी जब चारा लेकर घर लौटीं, तो उन्होंने वेलाराम के मकान का दरवाजा खुला देखा।
अंदर देखने पर एक व्यक्ति घर से बाहर निकला। उसने नेनु देवी को चाकू दिखाया और पास खड़ी अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया। नेनु देवी ने अपनी बहू सुगना को बुलाया, जिसने घर का सामान चेक किया।
घर से करीब एक तोला सोने की होड़की, पंद्रह तोला चांदी की होड़की, चालीस और बारह तोला के दो कंदोरा, दस-दस तोला की दो चाबकी, बीस तोला की पैरों की पायल, दस तोला का मंगलसूत्र, पंद्रह तोला की बिछिया, दो जोड़ी बच्चियों की पायल, हाथों और पैरों की अंगूठियां, दस तोला का एक झुरा और अस्सी हजार रुपये नकद चोरी हुए। चोर ने भूरे रंग का स्वेटर और काले रंग का पेंट पहना हुआ था।
सूचना मिलने पर डिप्टी मनोज गुप्ता, अनादरा पुलिस और एमओबी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

