PALI SIROHI ONLINE
मंडार-मंडार क्षेत्र के पीथापुरा ग्राम पंचायत के निमतलाई के 21 वर्षीय की युवक सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोर कुमार (21) चौधरी दो वर्षों से मुंबई में कॉन्ट्रैक्टर लाइन में काम कर रहा था। शनिवार सुबह डंपर ने चपेट में ले लिया। परिजनों ने बताया कि बहन का विवाह 21 फरवरी को तय था।
किशोर को भी शादी के कामकाज के लिए अगले 8-10 दिनों में गांव आना था। सोनानी निवासी अजाराम चौधरी ने बताया कि किशोर अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। रविवार को युक्क का पार्थिव देह उसके पैतृक गांव निमतलाई लाया गया। शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

