PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर-भारतीय जीवन बीमा निगम यूनिट की बैठक आयोजित
सुमेरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सुमेरपुर यूनिट की एक महत्वपूर्ण बैठक जवाई बांध रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई । बैठक में यूनिट से जुड़े अभिकर्ताओं, विकास अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा, बीमा योजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
बैठक में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजीव गोसाई ने एलआईसी की विभिन्न बीमा योजनाओं, नई पॉलिसियों तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अभिकर्ताओं से कहा कि वे आमजन को जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा से जोड़ें। साथ ही समय पर प्रीमियम जमा कराने, दावों के त्वरित निपटारे और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान पिछले माह के कार्य निष्पादन की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को सराहना भी दी गई। अधिकारियों ने आगामी महीनों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एलआईसी की विश्वसनीयता और सामाजिक सुरक्षा में इसकी भूमिका को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में डिजिटल मार्केटिंग भूपेंद्र सिंह शेखावत, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजकुमार लोहार, तखतगढ़ शाखा प्रबंधक दीपक झांजड़िया, सहायक शाखा प्रबंधक जीवनप्रकाश, वरिष्ठ विकास अधिकारी प्रभु राम मीणा, सुरेन्द्र सिंह, अविनाश सागर, दौलत पारिक, गिरीश व्यास, रुद्राक्ष मीणा, जीतेन्द्र कुमार, गिरीश व्यास, भागीरथ पटेल, रितु राज सिंह सहित अभिकर्ता उपस्थित रहें

