PALI SIROHI ONLINE
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बाली द्वारा उप शाखा अध्यक्ष परबत सिंह महेचा की अध्यक्षता में
कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया
कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन सीबीईओ
कार्यालय के सभागार में मनाया गया। अध्यक्ष परबत सिंह महेचा ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विवेकानंद जयंती 12जनवरी से सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक मनाया जाने वाले कर्तव्य बोध पखवाड़े की जानकारी देते हुए शिक्षकों को राष्ट्र के प्रति सजग रहने एवं राष्ट्र के विकास की धाराओं को तीव्र करने की बात कही। सीबीईओ बाली श्री राजेंद्र सिंह जी ने सुभाष चंद्र बोस के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
सुरेंद्र सिंह राणावत ने शिक्षक कर्त्तव्य के बारे में बताया ।सभाअध्यक्ष मूलचंद गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों की राष्ट्रीय कार्यक्रम में अहम भूमिका रहती है कार्यक्रम में मंत्री विक्रम सिंह राठौड़ गजेंद्र सिंह राठौड़ महिला मंत्री रेखा परिहार जबर सिंह छगनलाल लांगेसा उप शाखा उपाध्यक्ष महेंद्र सरेल उदय सिंह राठौड़ कृष्णपाल सिंह जोधा कविता गर्ग नरपत सिंह जी मनोज जी ने भाग लिया।
