PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में बालश्रम के विरूद्ध तथा वांछित अपराधियो एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियानो के तहत किशोरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी रेवदर के निकट सुपरविजन में कमलेश निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया। उक्त टीमों द्वारा अप्रार्थी सुरेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल जाति मुन्जाल उम्र 45 साल निवासी गांव रतीया पुलिस थाना रतीया जिला फतेहाबाद हरियाणा हाल होटल माउट पैसेल हाईवे रोड सरहद छापोल पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही द्वारा अपने टमाटर कोटा पर एक बालक को उसकी इच्छा के विरूद्ध श्रम के लिए विवश कर विधि विरूद्ध रूप से बाल श्रम करवाकर बालक का शोषण करता हुआ पाये जाने से बालक को बालश्रम से मुक्त करवाकर अप्रार्थी के विरूद्ध नियमानुसार प्रकरण सं. 09/13.01.2026 धारा 146 बीएनएस व 79 जेजे एक्ट में दर्ज किया गया तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट जे.एम कोर्ट रेवदर द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट सीआरओ नम्बर 97/2013, रुपनाथ बनाम अंकुरनाथ में थाने का टॉप-10 में वांछित स्थाई वारंटी अंकुरनाथ पुत्र सुरतनाथ जाति नाथ उम्र 51 साल निवासी सनपुर पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही हाल सातशण पुलिस थाना पांथावाडा जिला बनासकांठा गुजरात जो पिछले काफी समय से अपनी शकुनत से रूपोष होकर फरार चल रहा था जिसको कल दिनांक 13.01.2026 को गिरफ्तार किया गया।
बालश्रम के विरूद्ध कार्यवाही
सुरेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल जाति मुन्जाल उम्र 45 साल निवासी गांव रतीया पुलिस थाना रतीया जिला फतेहाबाद हरियाणा हाल होटल माउट पैसेल हाईवे रोड सरहद छापोल पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
गिरफ्तार टॉप-10 स्थाई वारंटी
अंकुरनाथ पुत्र सुरतनाथ जाति नाथ उम्र 51 साल निवासी सनपुर पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही हाल सातशण पुलिस थाना पांथावाडा जिला बनासकांठा गुजरात।
गठित पुलिस टीमः-
1- कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2- हजाराम सउनि मय जाब्ता, पुलिस थाना अनादरा।
3- ताराराम सउनि मय जाब्ता, पुलिस थाना अनादरा।
4- विरेन्द्रसिंह हैड कानि. 693, पुलिस थाना अनादरा।
5-हरजीराम कानि. 803, पुलिस थाना अनादरा। (महत्पुर्ण भुमिका)
6- श्रवणसिंह कानि. 469, पुलिस थाना अनादरा। (महत्पुर्ण भुमिका)

