नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा हुए सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित, स्टाफ ने स्वागत कर दी बधाई
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जोधपुर रेंज के महा निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के द्वारा सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से हुए सम्मानित
गौरतलब है कि नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा के कार्यकाल में क्षेत्र में अवैध कारोबार की गतिविधियों नशीले पदार्थ की बिक्री पर रोक सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बेहतर बनाए जाने को लेकर जोधपुर रेंज के महा निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने सर्वोच्च सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया
इस दौरान पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह सहित पाली जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा के सम्मानित होकर नाना थाने में पहुंचने पर सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह asi आशु राम विश्नोई बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा भीमाना चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा गुलाबचंद प्रदीप सिंह घनश्याम जी मय पुलिस जाब्ता ने थाना अधिकारी का माला साफा पहनाकर स्वागत कर विदाई दी

