• April 16, 2026

रानी में श्री क्षत्रीय घांची समाज शिक्षण संस्थान के नये अध्यक्ष बने मोहनलाल सोलंकी

PALI SIROHI ONLINE

रानी में श्री क्षत्रीय घांची समाज शिक्षण संस्थान के नये अध्यक्ष बने मोहनलाल सोलंकी
नगराज वैष्णव
रानी। श्री क्षत्रीय घांची समाज शिक्षण संस्थान, रानी पारे की वार्षिक बैठक का आयोजन रानी गांव स्थित सावटिया पेमाराम परमार के निवास पर सम्पन्न हुआ। बैठक में समाज के सैंकड़ों बंधुओं की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान संस्थान का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

सर्वसम्मति से मोहनलाल सोलंकी (बिजोवा) को संस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष हंसाराम भाटी ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओं ने भी नये अध्यक्ष का स्वागत कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

You cannot copy content of this page