PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी व्यापारिक सौदे हाथ से निकल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की उम्मीद है। निजी काम को लेकर दौड़धूप करनी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी की संभावना बनेगी।
वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला व्यापारिक : यात्रा संभव है। है। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। बड़े फैसले सबकी सलाह से लेना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: कार्यस्थल पर कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव बनेगा। मेहनत का लाभमिलेगा। भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।
कर्क; शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी पुरानी समस्याएं दूर होने से राहत मिलेगी। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोग सफलता हासि हासिल कर सकते हैं। नई योजना में बिना सहयोग आगे बढ़ना मुश्किल रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद :
कार्यस्थल पर अनुकूलता मिलना मुश्किल है। प्रॉपर्टी संबंधी मसले सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र की उलझनें परेशान कर सकती हैं। अटका धन वसूल कर सकते हैं। विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक झगड़े मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। सामाजिक आयोजनों पर खर्च की संभावना है। अटका धन मिल सकता है। खुलकर दूसरों के विचारों का स्वागत करेंगे।
धनु शुभ अंक 9 शुभ रंग नारंगी नए काम के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। नई जगह पर शुरुआती परेशानी हो सकती है। झूठी शान के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। नए संपकों का लाभ मिलेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी: छोटे-छोटे कामों के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। नौकरी में तरक्की की संभावना बनेगी। आकस्मिक लाभ संभव है। विद्यार्थी अध्ययन में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। मित्र मिलेंगे।
वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला: अपने काम को वरीयता दें, दें, अन्यथा पीछे रह जाएंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है।
मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल खोया हुआ सामान अचानक मिलने से खुशी होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ के आसार हैं। धार्मिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। अनुभव की कमी से आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा: भाग्योदय की संभावना है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यात्रा कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, सफल रहेंगे। नए संपर्क बनेंगे।
मीन-शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। अधिकारियों की अनदेखी से परेशानी हो सकती है। छोटी सी बात दिल दुखा सकती है।

