PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-जालोर में सरकारी स्कूल के छात्रों ने लेक्चरर की कमी से तंग आकर सोमवार को स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। वे कई विषयों के लेक्चरर की मांग करने लगे। अभिभावकों ने कहा कि एग्जाम सिर पर हैं। लेक्चरर की कमी से पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही है। मामला आहोर थाना क्षेत्र के सराणा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है।
सोमवार को छात्र स्कूल पहुंचे। उनके साथ अभिभावक भी थे। छात्र लंबे समय से स्कूल में व्याख्याताओं के खादी पदों के समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूल गेट पर ताला लगाया और सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
छात्रों का कहना है कि स्कूल में 8 टीचर कार्यरत हैं। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक भी व्याख्याता नहीं है। ऐसे में पढ़ाई नियमित नहीं हो पा रही है। उन्होंने तुरंत व्याख्याता लगाने की मांग की है।
ग्रामीण बोले- स्कूल में इतिहास, भूगोल समेत कई विषयों के व्याख्याताओं के पद खाली पड़े हैं। एग्जाम भी सिर पर हैं।
बच्चों का सिलेबस कैसे पूरा होगा। टीचर्स की कमी से पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही है। पहले भी कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं। समाधान नहीं निकल रहा है।
धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर स्कूल का गेट खुलवाया और जल्दी सभी पदों पर नियुक्ति करने का आश्वासन दिया।

