चामुंडेरी से सुरेंद्रसिंह व हरिसिंह सहित जिले के 20 समाज सेवक पाली में पुलिस के रेंज स्तरीय कार्यक्रम में हुए संमानित
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव
पाली में 15 अप्रैल 2026 को पाली में रेंज स्तरीय राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पाली जिले के चामुंडेरी समाजसेवी सुरेंद्र सिंह पुत्र नाथू सिंह जाति राजपूत व हरि सिंह पुत्र नाथू सिंह जाति राजपूत निवासी चामुंडेरी को पाली जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आर्थिक सहयोग को लेकर जिला स्तर पर जिला पुलिस के रेंज स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह व हरि सिंह राजपूत के द्वारा लावारिस शवो के अंतिम संस्कार व पशु सेवा गौ सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के साथ स्थानीय पुलिस को भी समय-समय पर सहयोग प्रदान करने को लेकर सम्मानित किया गया
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में 20 समाज सेवकों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रदीप राठौर सेलो फाउंडेशन,हेमंत जी किलर जींस,सैयद साजिद अली सोजत सिटी,ताराराम माली सोजत सिटी,चंदनपुरी समाजसेवी,नारायण भाटी सांडेराव,बबलू भाई चंदावल,सुखदेव सिंह रूपवास,प्रमोद दवे रोहट,राजू सिंह सोनाई माझी,मुंडाराम जैतपुर,चौथाराम कीरवा,मुकन सिंह सीरीयारी,जसपाल सिंह सांडेराव,महेंद्र माली सिंदरु,दिलीप सोनी तखतगढ़,सुल्तान सिंह सुमेरपुर,बाबू सिंह सुमेरपुर सहित 20 समाज सेवकों को सम्मानित किया गया

