PALI SIROHI ONLINE
बाली में आदर्श शिक्षा संस्थान बाली जिले का सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सुषमा(प्रांत संयोजिका, जोधपुर), श्रीमती धनपुर्णा (प्रांत सह संयोजिका), मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी मोंगा, विशिष्ट अतिथि विमल वैष्णव, अध्यक्षता डॉ. जैमिनी कंवर, जिला संयोजिका डॉ. योगिता बांठिया , वीनू सोलंकी ने मां भारती, मां शारदा, ॐ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला संयोजिका डॉ. योगिता बांठिया ने अतिथियों का परिचय व स्वागत करवाया।
मुख्य वक्ता सुषमा ने ‘सप्तशक्ति संगम’ विषय पर बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति ममता, संवेदना, कीर्ति, मेधा, वाणी, स्मृति और करुणा का संगम है। उन्होंने बताया कि नारी समाज की आधारशिला है और यदि वह अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़ी रहे तो राष्ट्र स्वतः सशक्त होता है।
प्रांत सह संयोजिका धनपुर्णा ने — भूषा, भाषा, भवन, भजन और भ्रमण — के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नारी आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है, यही शक्ति भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शालिनी मोंगा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए अहम है अगर हम सब इसके प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाला समय हमारे लिए कष्टदायी होगा।
भारत की वीरांगनाओं के प्रतिरूप में विद्यालय की बहिनों ने अपने एक एक वाक्य से संबोधित किया।
विमल वैष्णव और डॉ जेमिनी कंवर ने नागरिक कर्तव्य ओर स्व का बोध विषय पर प्रकाश डाला।
महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया एवं देश पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली माताओं को पारितोषिक से सम्मानित किया गया।
अंत में जिला सह संयोजिका वीनू सोलंकी ने उपस्थित 370 मातृशक्ति को सप्तशक्ति जागरण की प्रतिज्ञा दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन भी किया।



