PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW व किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निकट सुपरविजन में मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर, श्री गोमा राम, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के नेतृत्व में थानाधिकारी, अनादरा, रेवदर, आबूरोड शहर मय टीम, डीएसटी टीम, साईबर सैल, डॉग स्कोड टीम आदि विशेष टीमों का गठन किया। टीमों द्वारा असावा गांव में दिनांक 07.01.2026 को रात्री में अज्ञात मुल्जिम द्वारा कान्तादेवी पत्नि स्व. भैराराम जाति रावल उम्र 65 साल निवासी असावा का उसके रहवासी मकान में हत्या करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए ब्लाईन्ड मर्डर का मात्र 02 दिन में खुलाशा करते हुये मुल्जिमा मधुदेवी रावल को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई।
घटना विवरणः- दिनांक 08.01.2026 को प्रातः 08.30 एएम पर जरिये टेलिफोन थाने पर ईतला मिली कि असावा गांव में एक महिला की लाश उसके घर में पडी है और घर में सामान बिखरा पडा है जिस पर श्री कमलेश नि.पु. थानाधिकारी अनादरा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे जहां मृतका कान्तादेवी रावल की लाश उसके रहवासी घर के कमरे में पडी मिली व घर में सामान अस्त व्यस्त मिला। घटनास्थल पर प्रार्थी विष्णु कुमार पुत्र लच्छीरामजी जाति रावल उम्र 59 साल निवासी असावा हाल निवासी जे.जे कोलोनी पिण्डवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा ने एक हस्तलिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा सबसे बडा भाई-भैराराम के कोई सन्तान नहीं है भैराराम की करीब सात साल पुर्व मृत्यु हो चुकी है, मेरी भाभी कान्तादेवी उम्र 65 साल (लगभग) जो अकेली असावा गांव में रहती थी तथा पानी पुडी गल्ला किराणा का सामान बेचकर अपना जीवन यापन करती थी
जिसकी हत्या अज्ञात व्यक्ति ने कर दी है। वगैरा पर प्रकरण संख्या 05 दिनांक 08.01. 2026 धारा 103(1), 331 (8) बीएनएस में दर्ज कर गहनता से अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये मौके पर एमओबी, एफएसएल, एमआईयु, साईबर व डॉग स्कोड आदि विशेषज्ञ टीमों को घटनास्थल पर बुलवाया जाकर घटनास्थल निरीक्षण व फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी की गई एवं अन्य महत्वपुर्ण साक्ष्य संकलित किये गये तथा मृतका कान्तादेवी रावल का मेडिकल बार्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाकर अज्ञात मुल्जिम की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।
पुलिस कार्यवाहीः- जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा महिला के हत्या करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल प्रभाव से जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW, मनोज कुमार गुप्ता, वृताधिकारी वृत रेवदर, गोमाराम, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत व थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा, रेवदर, आबुरोड शहर को घटनास्थल पर भेजा गया तथा उक्त ब्लाईन्ड मर्डर के खुलासे हेतु तुरन्त अलग-अलग विशेष टीमें यथा अनुसंधान टीम, पुछताछ टीम, सादा वस्त्रधारी टीम, सीसीटीवी फुटेज चैक टीम, संदिग्धों की धरपकड टीम व साईबर टीम का गठन किया गया तथा मौके पर भेजे गये उक्त अधिकारियों द्वारा असावा में दिन में कैम्प किया जाकर उक्त गठित टीमों के साथ लगन व मेहनत से कार्य करते हुये गुप्त साक्ष्य व आसुचना एकत्रित की गई तो यह तथ्य सामने आये कि मृतका कान्तादेवी रावल की सहेली मधुदेवी में मन मुटाव था व मधुदेवी के चरित्र पर मृतका कान्तादेवी द्वारा की गई टिप्पणी से मधुदेवी नाराज थी। कमलेश निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी अनादरा द्वारा मुल्जिमा मधुदेवी पत्नि मणीलाल जाति रावल निवासी असावा से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो मुल्जिमा मधुदेवी टुट गई व स्वयं द्वारा कान्तादेवी की हत्या करना स्वीकार किया एवं बताया कि दिनांक 07.01.2026 को मधुदेवी मृतका के घर गई व कान्तादेवी का गला दबाकर हत्या कर उसके शव को घसीट कर घर में बने कमरे में पटक दिया व घटना को चोरों द्वारा कारित करने का रूप देने के लिये घर में पडा सामान बिखेर दिया व मृतका के गले की चैन व अन्य आभुषण अपने साथ लेकर चली गई। जिससे अज्ञात चोर पर हत्या का शक चला जाये। पुलिस थाना अनादरा व विशेष टीमों द्वारा लगातार भरसक व अथक प्रयास कर प्रकरण दर्ज होने के मात्र 02 दिन के भीतर ही ब्लाईन्ड मर्डर का खुलासा करते हुये प्रकरण की घटना कारित करने वाली मुल्जिमा मधुदेवी पत्नि मणीलाल जाति रावल निवासी असावा को दिनांक 10.01.2026 को उसके निवास स्थान असावा से गिरफ्तार किया गया। अनादरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये मात्र 48 घण्टों में ब्लाईण्ड मर्डर का खुलासा करने पर असावा गांव के लोगों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया। गिरफ्तार मुल्जिमा को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है जिससे प्रकरण में अनुसंधान व बरामदगी के प्रयास जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः
मधुदेवी पत्नि मणीलाल जाति रावल उम्र 65 साल निवासी असावा, पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
गठित टीमः-
पुलिस थाना अनादरा टीमः-
1. कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा। (विशेष भुमिका)
2. ताराराम सउनि
3. विरेन्द्रसिंह हैड कानि. 693 (विशेष भुमिका)
4. शैराराम हैड कानि. 708
5. अम्बाकुमारी महिला कानि. 867 (विशेष भुमिका)
6 पुष्पाकुमारी महिला कानि. 1127 (विशेष भुमिका)
7. प्रकाशचन्द्र कानि. 697
8. शैतानाराम कानि. 608,
9.. पुष्पेन्द्रसिंह कानि. 341 (विशेष भुमिका)
10. हरजीराम कानि. 803 (विशेष भुमिका)
11. श्रवणसिंह कानि. 469
12. जसंवतसिंह कानि. 403
13. राजेन्द्रसिंह कानि. 123 (विशेष भुमिका)
14. जीवराज कानि. 838
15. प्रवीणसिंह कानि. 572
16.हेमन्त भारती कानि. 287 (विशेष भुमिका)
17. मेलाराम कानि. 881
18. सोनाराम कानि. 556
19.बदाराम कानि. 510
20. मुकेशकुमार कानि. 1007
21.प्रकाशकुमार कानि. 700
22 मानाराम कानि. 825
23. तेजाराम कानि. 134
24.गोविन्दराम चालक कानि. 834
25 बन्नेसिंह कानि. 631
रेवदर वृत टीमः-
1. मनोजकुमार आरपीएस वृताधिकारी रेवदर (विशेष भुमिका)
2. कुन्दन आरपीएस (प्रोबेशनर), पुलिस थाना रेवदर।
3. सीताराम निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना रेवदर।
4. गोविन्दराम हैड कानि. 164, पुलिस थाना रेवदर।
5 तेजाराम हैड कानि. 391, वृत कार्यालय रेवदर।
6.अशोक आंजना कानि. 251, वृत कार्यालय रेवदर ।
7. रमेशकुमार कानि. 364, वृत कार्यालय रेवदर।
8. वीराराम कानि. 392, वृत कार्यालय रेवदर।
9. लक्ष्मणाराम चालक कानि. 686, वृत कार्यालय रेवदर।
10. भजनलाल कानि. 910, पुलिस थाना रेवदर।
11. विपुलकुमार कानि. 431 पुलिस थाना रेवदर।
12. अमराराम कानि. 112 पुलिस थाना मण्डार ।
13. भंवरलाल कानि. 294 पुलिस थाना मण्डार।
वृत आबुपर्वत :-
1. गोमाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत आबुपर्वत मय जाब्ता।
2. हरचन्द निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड शहर मय जाब्ता।
डीएसटी टीम सिरोही :-
1. कमलसिंह उनिपु प्रभारी डीएसटी सिरोही।
2. शिवपालसिंह सउनि
3. ईश्वरसिंह हैड कानि. 525
4. लक्ष्मीलाल कानि. 872
5 सुन्दरलाल कानि. 544.
6 राकेश चालक कानि. 597
साईबर सैल :-
1. भवानीसिंह हैड कानि. 758 डीसीआरबी सिरोही।
2. नरेन्द्रकुमार कानि. 974 डीसीआरबी सिरोही।
3. रमेश कुमार कानि 773 डीसीआरबी सिरोही।
4. सुरेश कुमार कानि 460 डीसीआरबी सिरोही।
डॉग स्कॉड टीम :-
1. अनुपम बोस प्रभारी डॉग स्कॉड टीम बाडमेर।

