PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले की देसूरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मांडीगढ़ में मनरेगा श्रमिकों से खेतों पर काम करवाने के मामले की जांच के बाद मांडीगढ़ प्रशासक लकमाराम जाट को पद से हटा कर उसके स्थान पर निवर्तमान उप सरपंच भंवरी देवी को मांडीगढ़ ग्राम पंचायत का नया प्रशासक नियुक्त किया है।
मांडीगढ़ पंचायत में मनरेगा के 9 श्रमिको को सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य पर लगाया गया था परन्तु श्रमिक निर्धारित कार्य की बजाय प्रशासक लकमाराम जाट के खेत में फसल कटाई और चारा निकालने का काम कर रहे थे। जिसका विडिओ भी वायरल हुआ था वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

