• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

25 हजार का इनामी तस्कर सांचौर से गिरफ्तारः भाई की शादी में शामिल होने आया था, 5 किमी पीछा कर ANTF ने पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गुजरात के वांटेड और 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर राजुराम विश्नोई को सांचौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए बेंगलुरु में फरारी काट रहा था।

भाई की शादी में आने पर पकड़ा गया

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि सांचौर क्षेत्र के जाखल (सियागों की ढाणी) का रहने वाला राजुराम अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव आने वाला है। इस सूचना पर टीम ने गांव में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जैसे ही राजुराम बेंगलुरु से अपने गांव पहुंचा, पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस की भनक लगते ही आरोपी राजुराम ने भागने की कोशिश की और गांव के पास खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और करीब 5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

शिक्षित युवक से अपराधी बनने तक का सफर

ANTF के अनुसार- राजुराम की आपराधिक पृष्ठभूमि किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। बीए (BA) तक पढ़ाई करने के बाद वह काम की तलाश में बेंगलुरु चला गया था, जहां वह रेलिंग फिटिंग का काम करता था।बेंगलुरु में ही वह राजस्थान के शराब तस्करों के संपर्क में आया। तस्करों ने उसे कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर तस्करी के दलदल में धकेल दिया।

राजुराम राजस्थान से अवैध शराब भरकर गुजरात सप्लाई करने लगा। इससे पहले वह राजस्थान के झाब थाने में भी पकड़ा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आते ही वह फिर से तस्करी में सक्रिय हो गया।

गुजरात पुलिस ने घोषित किया था इनाम

गुजरात के जामनगर में शराब तस्करी का बड़ा मामला दर्ज होने के बाद राजुराम वहां से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक जामनगर ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तब से वह बेंगलुरु में अपने पुराने दोस्तों के साथ छिपकर रह रहा था।

Previous Post

रानी पानी के लिए फालना फिल्टर प्लांट कर रहा सौतेला व्यवहार

Next Post

कैलाशनगर के सेउडा में कर्ज ऑनलाइन गेमिंग के तनाव में युवक ने की आत्महत्या

Next Post

कैलाशनगर के सेउडा में कर्ज ऑनलाइन गेमिंग के तनाव में युवक ने की आत्महत्या

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page