PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। 22 वर्षीय तालाब के किनारे दीवार पर बैठा था। अचानक तालाब में गिर गया। युवक के डूबने का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में युवक तालाब की दीवार पर बैठा हुआ दिख रहा है। अचानक बैलेंस बिगड़ने से अंदर गिर जाता है। करीब 35 सेकेंड तक पानी में छटपटाने के बाद वह डूब गया।
मामला जालोर के कोतवाली थाना इलाके के सुंदेलाव तालाब का शनिवार दोपहर का है। युवक शुक्रवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शनिवार सुबह थाने में सूचना दी। पुलिस को बताया कि युवक के जूते उन्हें सुंदेलाव तालाब की दीवार के पास मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने तालाब से युवक का शव निकाला।CCTV में गिरते हुए दिखा युवक
कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल पोपटलाल ने बताया-विशाल सिंह (22) पुत्र अशोक सिंह राजपूत तिलक नगर मे रहता था। विशाल मूलतः मध्य प्रदेश का रहने वाला था। करीब एक साल से अपने अंकल, भाई राम वीर सिंह व रणवीर सिंह समेत अन्य परिजनों के साथ यहां रह रहा था।
हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- शुक्रवार शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शनिवार सुबह थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद युवक को ढूंढने के लिए अभय कमांड में लगे सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद युवक सुंदेलाव तालाब के किनारे लगे एक फुटेज में दीवार पर बैठा नजर आया।
8 बजे तालाब किनारे पहुंचा और 11 बजे तक बैठा रहा फिर अचानक अन्दर गिर गया। जिसकी सूचना पर पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम करीब 2 बजे सुंदेलाव तालाब पहुंची और नाव से युवक की तलाश शुरू की।
करीब 2 घंटे बाद शव को सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला। एम्बुलेंस से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
35 सेकेंड तक हाथ-पैर मारता रहा
युवक के गिरने का 1:39 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। करीब 45 सेकेंड तक युवक दीवार पर बैठा रहा। इसके बाद अचानक बैलेंस बिगड़ने से तालाब में गिर गया। गिरते ही पानी में हाथ-पैर मारने लगा। छटपटाने के दौरान वह किनारे की बजाय तालाब के बीच चला गया। 35 सेकेंड तक उसने जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, इसके बाद वह डूब गया।

