PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड। गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी में पुलिस ने एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती ब्रेसलेट कुछ ही घंटों में ढूंढ कर लौटा दिया। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की अंकिता बेन महेश्वरी का लगभग 3 लाख रुपए का ‘रोज गोल्ड डायमंड ब्रेसलेट’ मंदिर जाते समय गिर गया था।
मंदिर जाते समय गिरा ब्रेसलेट, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया
अंकिता बेन ने मंदिर जाते समय अपना ब्रेसलेट खो दिया था। इसकी सूचना मिलते ही अंबाजी पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय संपर्कों की मदद से गहन जांच शुरू की।
पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढा ब्रेसलेट
इंचार्ज पुलिस निरीक्षक सी. एफ. ठाकोर के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में ब्रेसलेट बरामद कर लिया। पुलिस स्टेशन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान यह आभूषण मूल मालिक अंकिता बेन महेश्वरी को सुरक्षित सौंप दिया गया।
अपनी खोई हुई कीमती अमानत वापस पाकर श्रद्धालु अंकिता बेन ने पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

