PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू | देलवाड़ा क्षेत्र की भील बस्ती में पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला का मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि भील बस्ती देलवाड़ा निवासी अर्जुन पुत्र भैराराम (26) पेशा मजदूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जनवरी को वह शाम 5:45 बजे अपने घर पर मौजूद था। उसी दौरान घर के सामने खुले मैदान में पड़ोसी रोहित पुत्र दिनेश पतंग उड़ा रहा था। रोहित की अर्जुन के बड़े पुत्र भावेश से कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदलगई। विरोध करने पर रोहित ने कुल्हाड़ी से अर्जुन के बाएं हाथ की हथेली पर वार कर दिया।
अर्जुन की पत्नी सोनू, भाभी सीमा और विक्रम बीच-बचाव के लिए पहुंचे। जिन्हें आता देख आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया। घायल अर्जुन को परिजन तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

