PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-गुरूद्वारा में हुई नकबजनी का पर्दाफाश, दो तलवारे सहित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत किशोरीसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमाराम चौधरी वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा गुरुद्वारा में नकबजनी का पर्दाफाश कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
घटना विवरणः- दिनांक 06.01.2026 को प्रार्थी दिलीप कुमार पुत्र शंकरलाल उम्र 34 वर्ष जाति सिन्धी निवासी सिन्धी कोलोनी आबूरोड ने रिपोर्ट पेश कि दिनांक 08.12.2025 को जगदीश चौराहे के पास स्थित हमारे धार्मिक स्थल गुरुद्वारा में हमारे भगवान की पुजा पाठ करके रात 9 बजे दरवाजा बन्द करके मैं मेरे घर पर चला गया था, दिनांक 09.12.2025 सुबह करीब 7.30 बजे गुरुद्वारे में आया तो देखा तो गुरुद्वारे के उपर छत का दरवाजा तोडकर अन्दर अज्ञात चोरो ने प्रवेश कर गुरुनानक देव भगवान के पास रखी दो तलवार व दानपात्र पेटी तोडकर उसमे से करीब 8 से 10 हजार रू की नकदी चोरी कर ले गये थे।। वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 06/06.01. 2026 धारा 331(4),305 (क) (घ) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया
पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के लगे सीसीटीवी केमरों पर तकनीकी साक्ष्य के आधार एवं मुखबिर की सुचनानुसार गठित टीम द्वारा कठीन मेहनत लगन व तकनिकी आधार पर आसुचना संकलित कर घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के दिनांक 08.12.2025 को रात्री मे जगदीश चौराहे पर स्थित गुरुद्वारा में अभियुतो द्वारा प्रवेश कर गुरुनानक देव भगवान के पास रखी दो तलवार व दानपात्र पेटी तोडकर उसमे से करीब 10 हजार रू की नकदी चुराकर ले जाना बताया जिस पर मुल्जिम गोविन्द व विक्रम उर्फ टाटीया से चुराई गई दो तलवार बरामद कर गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमों से विस्तृत अनुसधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- गोविन्द पुत्र प्रेमाराम जाति जोगी उम्र 20 वर्ष निवासी चाचा इन होटल के पीछे आबूपर्वत पुलिस थाना आबूपर्वत हाल मानपुर आबूरोड़ पुलिस थाना आबूरोड़ शहर जिला सिरोही
- विक्रम उर्फ टाटीया पुत्र प्रेमाराम जाति जोगी उम्र 22 वर्ष निवासी चाचा इन होटल के पीछे आबूपर्वत पुलिस थाना आबूपर्वत हाल मानपुर आबूरोड़ पुलिस थाना आबूरोड़ शहर जिला सिरोही
पुलिस टीम :-
1 अनिल कुमार सउनि पुलिस थाना आबूरोड शहर
2 ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर (विशेष भूमिका)
3 श्रवण कानि न. 538 पुलिस थाना आबूरोड शहर

