PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के आमलिया नाना खारड़ा ग्राम में तीन पशुपालकों की भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने प्रोटेक्ट वारंट के जरिए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है नाना पुलिस तीनों चोरों से भैंस के संबंध में पूछताछ कर रही है नाणा थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा वह हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि नाना थाने में हरि सिंह पुत्र करण सिंह निवासी नाना वह महेंद्र सिंह पुत्र मोहमबत सिंह निवासी आमलिया व नेमाराम पुत्र वालाराम मीणा निवासी खारडा ने भैंस चोरी होने का अलग-अलग मुकदमा दर्ज करवाया था । चोरी का मामला दर्ज होते ही नाना पुलिस पाली जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्दु, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा, सुमेरपूर डीएसपी जितेंद सिंह के निर्देशन में नाना पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी हुई थी।
इसी दौरान सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाने में चोरी की वारदात में गिरफ्तार तीन अभियुक्त से पिंडवाड़ा पुलिस की पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने नाना थाना क्षेत्र से भैंस चोरियां करने की वारदात को भी स्वीकार किया।
नाना थाना हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही नाना पुलिस ने सिरोही जेल से भैंस चोरी के मामले में भगवती लाल पुत्र पिता राम गरासिया निवासी बेकरियां क्षेत्र व सुरेश पुत्र नाना राम गरासिया निवासी सेइ कला क्यारी बेकरियां व कालु नाथ पुत्र मांगू नाथ कालबेलिया निवासी मोलेला खंभोर जिला राजसमंद को प्रोटेक्ट वारंट पर गिरफ्तार कर लाकर चोरी की गई भैंसों को किसको बेचा या उस संबंध में पूछताछ की जा रही है

