PALI SIROHI ONLINE
रावणा अमृत सिंह
जालोर में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित
जालोर, जिले में पड़ रही कड़ाके की शीतलहर को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा जालोर द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रि-प्राइमरी से कक्षा 5 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दिनांक 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश में बताया गया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं विद्यालयों का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ पूर्ववत विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त सीबीईओ, पीईईओ एवं यूसीईईओ को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित बताया गया

