PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कल व्यापार एवं उद्योग मंडल का स्नेह मिलन समारोह होगा आयोजित
तखतगढ 6 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) बुधवार शाम को नेहरू रोड स्थित आई माता वडेर मंदिर प्रांगण में
व्यापार एवम उद्योग मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मंडल के समस्त व्यापारीयो द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में हल्दी कार्यक्रम के साथ विशाल स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। व्यापार एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष चंपालाल कुमावत ने बताया कि पुर्व मे मण्डल की जनरल बैठक मे भामाशाह (शिवम् पाव भाजी, जालोर रोड, तखतगढ़) के ओनर मंछाराम पाडीवा द्वारा हल्दी पार्टी की घोषणा की गई थी।जिसको लेकर 7 जनवरी बुधवार को स्नेह मिलन समारोह के साथ हल्दी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम मे मण्डल के समस्त रजिस्टर्ड व्यापारी कार्यक्रम की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रति दुकान से एक मेंबर हल्दी पार्टी मे भाग ले सकेंगे। स्नेह मिलन समारोह के दौरान भामाशाह का सम्मान एवं मंडल के विकास के प्रति विचार विमर्श किया जाएगा। इस स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर नगर के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधु आमंत्रित है
