PALI SIROHI ONLINE
पाली-समस्त प्रजापत समाज व प्रजापति महासेना की आम सभा इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति छात्रावास में हुई। मीडिया प्रभारी मुकेश हाटवा ने बताया कि बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर किशन प्रजापत का समस्त प्रजापत समाज द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। साथ ही अन्य सामाजिक व राजनीतिक पदों पर रहने वाले समाज बंधुओं का भी स्वागत व सम्मान किया गया। महासेना अध्यक्ष मोहन कपुपरा ने बताया कि 20 जनवरी को श्रीयादे जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।
इस मौके पर श्री श्रीयादे जयंती की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन समाज बंधुओं द्वारा किया गया। संस्थापक सुनील हाटवा ने बताया कि श्रीयादे जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 18 जनवरी को रक्तदान शिविर, 19 जनवरी को दोपहर में महिला सत्संग, शाम को सुन्दरकाण्ड और 20 जनवरी को सुबह हवन व महाआरती के बाद विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापत छात्रावास में विसर्जन होगा। जहां पर महाप्रसादी के साथ ही श्री श्री यादें जयंती 2027 की बोलियां लगाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संस्थानों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी व समस्त प्रजापत समाज व प्रजापति महासेना की सम्पूर्ण टीम मौजूद रही।
