PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा-वीरवाड़ा से नादिया जाने वाले रास्ते पर आरासना रोड पर हनुमान मंदिर में गोस्वामी समाज रोई मंडल पिंडवाड़ा की आम बैठक हुई।
इसमें 1008 ओमकार गिरी के सान्निध्य में गोस्वामी समाज रोई मंडल की कार्यकारिणी 2026-27 की घोषणा की। पिंडवाड़ा मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष पद पर राम गिरी बसंतगढ़, उपाध्यक्ष प्रताप पुरी पिंडवाड़ा, सचिव संजय पुरी पिंडवाड़ा, महासचिव दलपत गिरी विरवाड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश पुरी सिवेरा, सलाहकार मंत्री तेजपुर गिरी पिंडवाड़ा, सोशल मीडिया संयोजक चंदनपुरी सिरोही, प्रचार मंत्री सुरेश पुरी सिवेरा, सदस्य अर्जुन पुरी सानवाड़ा, गोविंदगिरी वीरवाड़ा, दरगाह गिरी आमलिया को दायित्व सौंपे। पिंडवाड़ा और आस पास के समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के चुनाव हुए। सर्वसम्मति से बनी नवीन कार्यकारिणी का स्वागत व शपथ ग्रहण करवाई।

